Gold- Silver Price Carsh: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार भारी गिरावट, खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 03:50 PM

keep these things in mind before buying gold and silver amid falling prices

सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। आज सोमवार को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम पर तकरीबन 2,289 रुपये की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1, 45,464 रुपये के स्तर पर आ गई।

Gold- Silver Price Carsh: सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। आज सोमवार को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम पर तकरीबन 2,289 रुपये की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1, 45,464 रुपये के स्तर पर आ गई।

PunjabKesari

चांदी की कीमतों में भी आया क्रैश

सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। सोमवार को चांदी 18,355 रुपये तक सस्ती हुई। कम हुई कीमतों के बाद इसका दाम घटकर 2,47,297 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। हैरानी की बात यह है कि दो दिन पहले चांदी 4 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छू रही थी।  

सोने- चांदी कीमतें कम होने के साथ ही लोग इसे खरीद कर रखना पसंद करते हैं। ऐसे में जल्दबाजी करने पर आप ठगी का शिकार भी बन सकते हैं। आइए जानते हैं गोल्ड- सिल्वर खरीदने से पहले कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।  

PunjabKesari

इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

  1. BIS हॉलमार्क की अनिवार्यता: सोने की तरह चांदी पर भी भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क वाली चांदी न केवल शुद्धता की गारंटी देती है, बल्कि भविष्य में इसे बेचने पर आपको सही कीमत भी दिलाती है।
  2. ग्रेड और नंबरों का खेल: चांदी खरीदते समय उसके ग्रेड पर ध्यान दें। सिक्कों और ईंटों के लिए 9999 या 9995 (99.9% शुद्ध) ग्रेड सबसे अच्छा है। वहीं, गहनों के लिए 925 ग्रेड (स्टर्लिंग सिल्वर) सही माना जाता है, जिसमें 92.5% शुद्ध चांदी होती है।
  3. मेकिंग चार्ज की तुलना: गहनों की कीमत पर 10-20% तक मेकिंग चार्ज लग सकता है। अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले दो-तीन जगहों से रेट जरूर मिला लें।
  4. जर्मन सिल्वर से रहें सावधान: आजकल 'जर्मन सिल्वर' के बर्तन और मूर्तियां काफी चलन में हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसमें असली चांदी नहीं होती। यह तांबे या पीतल पर की गई पॉलिश मात्र है। चांदी के नाम पर जर्मन सिल्वर खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है।
  5. पक्का बिल ही है असली सुरक्षा: हमेशा पक्का बिल लें जिसमें वजन, शुद्धता (कैरेट/ग्रेड), मेकिंग चार्ज और 3% GST का स्पष्ट उल्लेख हो। बिना बिल के की गई खरीदारी भविष्य में आपके निवेश की वैल्यू शून्य कर सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!