Check Today's Gold/silver Rate: गोल्ड ने पकड़ी रफ्तार, सिल्वर के फिसले भाव, जानें आज का लेटेस्ट Price

Edited By Updated: 14 May, 2026 10:41 AM

gold gains momentum silver prices slip check today s latest rates

गुरुवार (14 मई) को सोने की कीमत में तेजी आई है, चांदी के भाव में सुस्ती देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का वायदा भाव 0.24 फीसदी की तेजी के साथ करीब 1,62,582 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का वायदा भाव 0.91 फीसदी गिरकर 2,97,501 रुपए...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार (14 मई) को सोने की कीमत में तेजी आई है, चांदी के भाव में सुस्ती देखने को मिली। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का वायदा भाव 0.24 फीसदी की तेजी के साथ करीब 1,62,582 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का वायदा भाव 0.91 फीसदी गिरकर 2,97,501 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजारों में नरमी और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Comex पर सोना 4,696.80 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 4,706.70 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान सोना करीब 7.80 डॉलर टूटकर 4,698.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, इस साल अब तक सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छू चुका है।

वहीं, Comex पर चांदी 88.12 डॉलर प्रति औंस पर खुली। पिछला बंद भाव 89.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय चांदी 1.52 डॉलर की कमजोरी के साथ 87.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल चांदी अब तक 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुकी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!