10 Gram/Gold Rate 12 May: शुरुआती तेजी के बाद सोना-चांदी में आई गिरावट, देखें 24 कैरेट 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 12 May, 2026 02:13 PM

gold price today silver price today mcx gold mcx silver gold rate 12 may

12 May/MCX Gold Price: भारत में मंगलवार, 12 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में शुरुआत में तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद में दोनों की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार करने लगीं। Middle East में बढ़ते तनाव, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में...

12 May/MCX Gold Price: भारत में मंगलवार, 12 मई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में शुरुआत में तेजी देखने को मिली, लेकिन बाद में दोनों की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार करने लगीं। Middle East में बढ़ते तनाव, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर बुलियन मार्केट पर साफ दिखाई दिया।

MCX पर सोना और चांदी फिसले
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना शुरुआती कारोबार में 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसकी बढ़त खत्म हो गई। दोपहर तक MCX Gold करीब 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा।

वहीं MCX Silver ने शुरुआती कारोबार में करीब 1.2% की तेजी के साथ 2.82 लाख रुपये का स्तर छुआ, लेकिन बाद में इसमें तेज गिरावट आई। इसके बाद चांदी करीब 1.5% टूटकर 2.74 लाख रुपये के आसपास कारोबार करने लगी।

तेल की कीमतों में उछाल से बढ़ी चिंता
मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में भारी तेजी देखी गई। होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहने की आशंका से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने का डर बढ़ गया है।
-US WTI Crude लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया
-Brent Crude 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में स्थिति लंबे समय तक तनावपूर्ण रहती है, तो वैश्विक बाजारों में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!