रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बोर्डिंग स्टेशन अपडेट करना अब और भी आसान, रेलवे ला रहा है नया नियम

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 01:21 PM

good news for rail passengers updating boarding stations is now easier

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। वर्तमान में अगर कोई यात्री किसी ट्रेन में टिकट बुक करता है, तो उसे उसी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ना होता है। रेलवे बोर्ड अब इस नियम को और लचीला बनाने पर विचार कर रहा है।...

नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। वर्तमान में अगर कोई यात्री किसी ट्रेन में टिकट बुक करता है, तो उसे उसी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ना होता है। रेलवे बोर्ड अब इस नियम को और लचीला बनाने पर विचार कर रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने Centre for Railway Information Systems (CRIS) को प्रस्ताव भेजकर इसकी व्यवहारिकता पर राय मांगी है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो यात्रियों को ट्रेन छूटने से पहले अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदलने की सुविधा मिलेगी।

पहले क्यों थी सीमा
वर्तमान में यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन बदलने की अनुमति केवल पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही होती है। रेलवे बोर्ड के अनुसार, पहले चार्ट में बदलाव की वजह से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर यात्रा योजना अचानक बदल जाती है, किसी अन्य स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ती है या यात्रा कार्यक्रम में बदलाव आता है। मौजूदा नियमों के अनुसार, चार्ट तैयार होने के बाद बोर्डिंग स्टेशन बदलना संभव नहीं होता।


नया प्रस्ताव क्या कहता है
रेलवे बोर्ड ने 19 फरवरी 2026 को CRIS को भेजे पत्र में कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने की अनुमति दूसरे रिजर्वेशन चार्ट बनने तक देने पर विचार किया जा रहा है। इस बदलाव से यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव की स्थिति में ज्यादा लचीलापन मिलेगा। CRIS से तकनीकी और ऑपरेशनल स्तर पर इस प्रस्ताव की जांच करने को कहा गया है, ताकि जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जा सके।


रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने का समय
रेलवे ने हाल ही में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय ट्रेन के प्रस्थान समय पर निर्भर करता है। सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए पहला चार्ट पिछले दिन रात 8 बजे तक तैयार कर लिया जाता है। दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक चलने वाली ट्रेनों तथा रात 12:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों के लिए चार्ट ट्रेन प्रस्थान से कम से कम 10 घंटे पहले तैयार किया जाता है।


यात्रियों को मिलेगा फायदा
अगर यह नियम लागू होता है, तो यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए अधिक समय तक अपने बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा मिलेगी। इससे अचानक यात्रा योजना बदलने या किसी अन्य स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की स्थिति में परेशानी कम होगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से यात्रियों की यात्रा और भी सुविधाजनक बन जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!