Railway New Rule: भारतीय रेलवे ने लागू किए नए नियम, अब यात्रियों को करना होगा ये काम

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 11:01 PM

railway new rule indian railways implemented new rules

भारतीय रेलवे ने देश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख़्त करते हुए यात्रियों के लिए एक अहम नियम लागू किया है। बांग्लादेश और नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में अब रिज़र्व ट्रेनों से सफर करना पहले जैसा सहज नहीं रहेगा। रेलवे मंत्रालय...

नेशनल डेस्क : भारतीय रेलवे ने देश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख़्त करते हुए यात्रियों के लिए एक अहम नियम लागू किया है। बांग्लादेश और नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में अब रिज़र्व ट्रेनों से सफर करना पहले जैसा सहज नहीं रहेगा। रेलवे मंत्रालय ने इन क्षेत्रों में यात्रा के दौरान पहचान पत्र की जांच को अनिवार्य कर दिया है।

क्या बदला है नियमों में?

रेलवे बोर्ड की ओर से सभी ज़ोनल रेलवे को निर्देश जारी किए गए हैं कि रिज़र्व कोच में यात्रा करते समय एक PNR पर कम से कम एक यात्री के पास ओरिजिनल पहचान पत्र होना जरूरी होगा। यदि टिकट चेकिंग के दौरान ग्रुप या परिवार में से कोई भी वैध ID प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो पूरे समूह को बिना टिकट यात्रा करने वाला माना जाएगा और रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह प्रावधान एक ही PNR पर की गई सभी बुकिंग पर लागू होगा। यानी अब समूह या पारिवारिक यात्रा में यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि कम से कम एक सदस्य के पास वैध पहचान पत्र मौजूद हो।

यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

नए निर्देशों के बाद रेलवे यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपना ओरिजिनल ID साथ रखना न भूलें। खास तौर पर सीमा से सटे इलाकों में चेकिंग के दौरान पहचान पत्र न होने पर जुर्माना, टिकट रद्द होने या कानूनी कार्रवाई तक की स्थिति बन सकती है।

कौन-कौन से पहचान पत्र होंगे मान्य?

रेलवे के अनुसार, रिज़र्व टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री नीचे दिए गए किसी भी मूल पहचान पत्र को साथ रख सकते हैं:

  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र
  • मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज का छात्र पहचान पत्र
  • राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटो पासबुक
  • आधार कार्ड

रेलवे का कहना है कि यह कदम सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि सीमा क्षेत्रों में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि वे सफर से पहले नियमों की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!