Edited By Sahil Kumar,Updated: 11 Feb, 2026 04:40 PM

भारतीय रेलवे 1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप बंद कर देगा। इसके बाद इस ऐप से न तो अनरिजर्व्ड टिकट बुक होंगे और न ही कोई सुविधा मिलेगी। इसकी जगह RailOne ऐप लाया गया है, जिसमें टिकट बुकिंग, रिजर्वेशन जानकारी, यात्रा योजना और अन्य सेवाएं एक साथ...
नेशनल डेस्कः भारतीय रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। 1 मार्च 2026 से UTS on Mobile ऐप बंद हो जाएगा और इसके स्थान पर नया RailOne ऐप लॉन्च किया जाएगा। अब यात्रियों को अनरिजर्व्ड और रिजर्वेशन से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए एक ही ऐप का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे का कहना है कि RailOne ऐप के माध्यम से अब यात्रियों को अलग-अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी और सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। रेलवे का कहना है कि नया ऐप तेज, भरोसेमंद और इस्तेमाल में आसान है, जिससे यात्रियों को लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
RailOne ऐप की खासियतें
RailOne ऐप भारतीय रेलवे का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसमें यात्रियों को कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। इस ऐप के जरिए आप:
- अनरिजर्व्ड टिकट खरीद सकते हैं
- रिजर्वेशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं
- यात्रा की योजना बना सकते हैं
- ट्रेन से संबंधित अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं
लाखों यात्रियों पर होगा असर
देशभर में लाखों लोग रोजाना मोबाइल से लोकल और अनरिजर्व्ड टिकट बुक करते हैं। ऐसे में UTS ऐप का बंद होना यात्रियों की आदतों में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि नए RailOne ऐप में यह प्रक्रिया पहले से अधिक सहज और तेज होगी।
RailOne ऐप कैसे डाउनलोड करें
RailOne ऐप को डाउनलोड करना बेहद सरल है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे Google Play Store से और iPhone यूजर्स Apple App Store से इंस्टॉल कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और आवश्यक जानकारी भरकर ऐप का इस्तेमाल शुरू कर दें। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द नए ऐप पर शिफ्ट हो जाएं।