सरकार ने बड़ी बीमारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी, बीमा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Edited By Updated: 28 Jan, 2026 02:29 PM

government fighting decisive battle against major diseases committed

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ी बीमारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है, वहीं यह सरकार हर नागरिक को बीमा सुरक्षा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बड़ी बीमारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है, वहीं यह सरकार हर नागरिक को बीमा सुरक्षा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। संसद के बजट सत्र से पहले दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘मेरी सरकार ने बड़ी बीमारियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में साढ़े छह करोड़ से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इससे कई जनजातीय इलाकों में इस बीमारी को रोकने में मदद मिली है।''

उन्होंने अपने लगभग एक घंटे के अभिभाषण में कहा, ‘‘मिशन-मोड में चलाए गए अभियानों के कारण जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। उत्तर प्रदेश के कई पिछड़े इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों में इस रोग की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित हुई है।'' मुर्मू ने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को आंखों के संक्रमण, ट्रेकोमा से मुक्त घोषित कर दिया है।

मुर्मू ने कहा कि इस सरकार द्वारा गरीब मरीजों के लिए प्रारम्भ की गयी आयुष्मान भारत योजना से बीते वर्ष तक, देश भर के अस्पतालों में 11 करोड़ से अधिक मुफ्त इलाज किए जा चुके हैं और बीते वर्ष ढाई करोड़ गरीबों को मुफ्त इलाज मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष में करीब एक करोड़ बुजुर्गों को वय वंदना कार्ड जारी किए गए हैं जिनकी मदद से करीब 8 लाख बुजुर्गों ने अस्पताल में भर्ती रहते हुए अपना मुफ्त इलाज कराया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज देश में बने एक लाख 80 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की वजह से मरीजों को घर के पास इलाज मिलना सुनिश्चित हुआ है।'' राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरी सरकार हर नागरिक को बीमा सुरक्षा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना की इसमें बड़ी भूमिका है। इन योजनाओं से करोड़ों जरूरतमंद नागरिकों को बीमा कवरेज मिला है। इनके तहत 24 हजार करोड़ रुपए से अधिक का क्लेम (दावा) भी दिया गया है। ये योजनाएं संकट के समय करोड़ों गरीबों का संबल बनी हैं।'' 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!