Kia Cars Discount: Kia की गाड़ियों पर मिल रही है शानदार डिस्काउंट, जानें कौन से मॉडल पर कर सकते हैं कितनी बचत

Edited By Updated: 12 May, 2026 02:42 PM

great discounts are available on kia vehicles check the list

अगर आप इस महीने कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है। किआ अपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इसका फायदा आप कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर उठा सकते हैं।

Kia Cars Discount: अगर आप इस महीने कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपके पास एक बेहतरीन मौका है। किआ अपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। इसका फायदा आप कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर उठा सकते हैं। आइए डिटेल में जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में-  

PunjabKesari

Kia Carnival

किया की प्रीमियम MPV कार्निवल पर इस महीने सबसे ज्यादा ₹2.7 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें ₹2 लाख का एक्सचेंज सपोर्ट, स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। शानदार केबिन और कंफर्ट के लिए मशहूर इस कार की कीमत ₹59.42 लाख है।

kia Carens Clavis

कैरेंस क्लेविस के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर भारी बचत का मौका है। टर्बो-पेट्रोल पर ₹1.55 लाख तक के बेनिफिट्स और मुफ्त 5 साल की वारंटी मिल रही है। डीजल और अन्य वेरिएंट्स पर ₹85,000 तक की छूट उपलब्ध है। वहीं Carens Clavis EV इलेक्ट्रिक मॉडल खरीदने वालों को ₹1.3 लाख तक के फायदे मिल सकते हैं।

PunjabKesari

Kia Seltos

किआ सेल्टोस के पुराने स्टॉक (MY25) पर ₹95,000 तक का मौका मिल रहा है। इसके नए 2026 मॉडल्स पर ₹40,000 तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 

PunjabKesari

Kia Syros और Kia Sonet

Syros के पुराने स्टॉक पर ₹85,000 और नए स्टॉक पर ₹50,000 तक की छूट है।  अप्रैल 2026 में लॉन्च हुए नए वेरिएंट्स पर कोई डिस्काउंट नहीं है। वहीं कॉम्पैक्ट SUV Sonet पर तकरीबन ₹35,000 तक के फायदे मिल रहे हैं।

Kia Carens

कैरेंस के 2026 मॉडल पर ₹40,000 और पुराने 2025 स्टॉक पर ₹35,000 तक की छूट मिल रही है। 

कार का मॉडल

अधिकतम डिस्काउंट (मई 2026)

किया कार्निवल

₹2,70,000

कैरेंस क्लेविस (टर्बो)

₹1,55,000

कैरेंस क्लेविस EV

₹1,30,000

किया सेल्टोस

₹95,000

किया साइरोस

₹85,000

किया कैरेंस / सोनेट

₹35,000 - ₹40,000


 (जानकारी के लिए बता दें कि शहर के आधार पर ये डिस्काउंट अलग- अलग हो सकते हैं)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!