गुजरात में फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, कई टुकड़ों में टूटा जगुआर, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Edited By Updated: 02 Apr, 2025 11:15 PM

gujarat fighter plane crash in jamnagar smoke shown far and wide

गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया, जबकि दूसरा पायलट लापता है।

नेशनल डेस्कः गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास बुधवार रात भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में एक पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया, जबकि दूसरा पायलट लापता है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख देलू ने बताया कि जामनगर शहर से लगभग 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चला है।

देलू ने कहा, ‘‘दुर्घटना से पहले एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गया, जबकि दूसरा अब भी लापता है। दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं तथा लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी है।'' 

बता दें कि पिछले महीने भी हरियाणा के पंचकूला के पास सिस्टम में खराबी के कारण एक और जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पायलट सुरक्षित रूप से विमान को आबादी वाले इलाकों से दूर ले जाने में कामयाब रहा। विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!