Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Dec, 2022 09:26 AM

गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में लगातार सातवीं जीत को लेकर उत्साहित है।
नेशनल डेस्क: गुजरात में एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में लगातार सातवीं जीत को लेकर उत्साहित है। गुजरात में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं नतीजों से पहले भाजपा नेता और उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है।
हार्दिक पटेल ने दावा किया है कि भाजपा गुजरात में जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी। साथ ही पटेल ने भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी, इसका भी दावा कर दिया। पटेल ने कहा कि गुजरात में काम के आधार पर सरकार बन रही है। पिछले 20 वर्षों में यहां कोई दंगा/आतंकवादी हमला नहीं हुआ। लोग जानते हैं कि बीजेपी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है. वे ‘कमल’ दबाते हैं क्योंकि बीजेपी के तहत उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा, भाजपा ने सुशासन किया है और इस भरोसे को मजबूत किया है।