PM Kisan Yojana: ₹2000 का इंतजार खत्म! जानें किस तारीख को आएंगे क‍िसानों के अकाउंट में पैसे? लेटेस्ट अपडेट

Edited By Updated: 06 Nov, 2025 04:51 PM

he wait for 2 000 is over find out when the money will be credited to farmers

किसानों के लिए खुशखबरी की खबर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

नेशनल डेस्क: किसानों के लिए खुशखबरी की खबर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस किस्त के तहत पात्र किसानों को ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

किन किसानों को मिलेंगे पैसे?
कुछ राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए सरकार ने पहले ही कई किसानों को यह किस्त जारी कर दी है। अब बाकी राज्यों के किसानों को इस पैसे का इंतजार है। जिनके खाते में अभी तक रकम नहीं आई है, उनके लिए नवंबर का महीना उम्मीदों से भरा हो सकता है।

कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त?
सरकार ने अब तक किसी तय तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड के अनुसार हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है।

20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी।
इस हिसाब से 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आने की संभावना है। दरअसल, सरकार साल की पहली किस्त फरवरी में भेजती है, और अगली किस्त (22वीं) फरवरी 2026 में आने वाली है। इसलिए नवंबर में किस्त जारी होना लगभग तय माना जा रहा है। यह किस्त बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी जारी की जा सकती है, ताकि किसानों को राहत दी जा सके।

किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
किसानों को अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करनी होगी। बिना e-KYC के ₹2000 की राशि खाते में ट्रांसफर नहीं होगी। किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और नाम बैंक रिकॉर्ड से मेल खाना चाहिए।

कब-कब जारी हुई है क‍िस्‍त ?
20वीं किस्त : 2 अगस्त, 2025
19वीं किस्त : 24 फरवरी, 2025
18वीं किस्त : 5 अक्टूबर, 2024
17वीं किस्त : 18 जून, 2024
16वीं किस्त : 28 फरवरी, 2024
15वीं किस्त : 15 नवंबर, 2023
14वीं किस्त : 27 जुलाई, 2023
13वीं किस्त : 27 फरवरी, 2023
12वीं किस्त : 17 अक्टूबर, 2022
11वीं किस्त : 1 जून, 2022
10वीं किस्त : 1 जनवरी, 2022
9वीं किस्त : 10 अगस्त, 2021
8वीं किस्त : 14 मई, 2021
सातवीं किस्त : 25 दिसंबर, 2020
छठी किस्त : 9 अगस्त, 2020
पांचवीं किस्त : 25 जून, 2020
चौथी किस्त : 4 अप्रैल, 2020
तीसरी किस्त : 1 नवंबर, 2019
दूसरी किस्त : 2 मई, 2019
पहली किस्त : 24 फ़रवरी, 2019
 

कैसे करें स्टेटस चेक
➤ अगर आपको किस्त नहीं मिली है, तो नीचे दिए आसान स्टेप्स अपनाएं:
➤ pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
➤ “Beneficiary Status” ऑप्शन पर क्लिक करें।
➤ अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
➤ सबमिट करें और अपनी किस्त की स्थिति देखें।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!