Heavy Rain Alert: अगले 2 दिन होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 05 Oct, 2025 06:48 PM

heavy rain alert heavy rain will wreak havoc for the next two days

मौसम विभाग (IMD) ने 6 और 7 अक्टूबर को उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश...

नेशनल डेस्क : मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आगामी दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR और राजस्थान में 6-7 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल

IMD के अनुसार, दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। यहां हवा की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

  • अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 22-24 डिग्री सेल्सियस

नोएडा और गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में 6 और 7 अक्टूबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से छतरी लेकर घर से निकलने की सलाह दी है।

राजस्थान और यूपी में चेतावनी

  • राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले 2 दिनों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का खतरा है।
  • बिहार के उत्तरी इलाकों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
  • मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होगी और तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दक्षिण भारत में भी हल्की बारिश का अनुमान

  • तमिलनाडु के कई हिस्सों में 6 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
  • कर्नाटक में 8 अक्टूबर तक आंधी-तूफान और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का खतरा बना हुआ है।
  • IMD के अनुसार, 8 अक्टूबर के बाद दक्षिण भारत में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होगा और बारिश शुष्क मौसम की शुरुआत करेगी। अक्टूबर के अंत तक ठंड बढ़ने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!