Heavy Rain Alert: 1-2-3 व 4 सितंबर को होगी भीषण बारिश, इस राज्यों में हाई अलर्ट; IMD की बड़ी चेतावनी जारी

Edited By Updated: 30 Aug, 2025 01:05 PM

heavy rain alert in many indian states 1 september to 7 september

1 से 7 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने...

नेशनल डेस्क: देश में एक बार फिर मानसून की वापसी जोरदार तरीके से होने जा रही है। बता दें 1 सितंबर से 4 सितंबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 सिंतबर से 7 सितंबर तक मानसून की गति और तेज हो जाएगी। खासकर उत्तर भारत के राज्यों में झमाझम बारिश होने के साथ ही कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा भी बना रहेगा। इससे नदियाँ उफान पर आ सकती हैं।

उत्तर भारत के इन राज्यों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने खास चेतावनी जारी की है। 30 अगस्त से 2 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश होगी जिससे भूस्खलन और नदी-नालों के उफान का खतरा है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं इसलिए स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी अगले हफ्ते जोरदार बारिश होने की संभावना है। यहां कई इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

पश्चिमी और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। खासतौर पर इन राज्यों में कहीं-कहीं ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो बारिश और भूस्खलन से बचाव के लिए सतर्कता बरतें। स्थानीय प्रशासन भी आपदा प्रबंधन में पूरी तरह तैयार रहना चाहिए ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।

मानसून का असर कब तक रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता 7 सितंबर तक बनी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे बारिश की तीव्रता कम होने लगेगी लेकिन अभी कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!