Heavy Rain Alert: अगले 3 घंटे होगा भारी बारिश का तांडव, IMD ने इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 12:45 PM

heavy rain alert there will be heavy rain in the next 3 hours imd issues alert

मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मॉनसून ने रविवार रात से ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। लगातार मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी...

नेशनल डेस्क : मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मॉनसून ने रविवार रात से ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। लगातार मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक ने हालात बिगाड़ दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पालघर, पुणे, अहमदनगर, बीड और लातूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें - म्यूजिक प्रोजेक्ट का झांसा देकर बुलाया... शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, सिंगर को बनाया हवस का शिकार

मुंबई और आसपास का हाल

आधी रात से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दादर, माटुंगा, परेल समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत हो रही है। कई सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं और जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। आपात स्थिति में BMC कंट्रोल रूम नंबर 1916 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

रिकॉर्ड तोड़ बारिश

दक्षिण मुंबई में मात्र 3–4 घंटे में 150 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। दादर में 261 मिमी, वर्ली और प्रभादेवी में 241 मिमी, सायन में 201 मिमी और बांद्रा में 177 मिमी बारिश हुई। इतनी भारी बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है।

लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

भारी बारिश का असर मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन पर भी पड़ा है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण मध्य, वेस्टर्न और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें 5 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोनोरेल सेवा बंद

वडाला इलाके में चेंबूर की ओर जा रही एक मोनोरेल अचानक बीच रास्ते में रुक गई। ट्रेन बंद होते ही यात्री घबरा गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से मोनोरेल रुकी थी।

IMD ने चेतावनी

IMD ने चेतावनी दी है कि कोकण क्षेत्र में तेज कंवेक्शन बनने के कारण मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में अगले कुछ घंटों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। लगातार हो रही बारिश से हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!