Heavy Rain Alert: अगले 3 दिन तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 05:30 PM

heavy rainfall accompanied by thunder and lightning likely over the next 3 days

उत्तर भारत में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। देश की राजधानी Delhi सहित कई राज्यों में तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी गई। इसी बीच India Meteorological Department (IMD) ने अगले 3 दिन के लिए देश के कई राज्यों में भारी...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। देश की राजधानी Delhi सहित कई राज्यों में तेज हवाओं और हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट देखी गई। सुबह से ही कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम इसी तरह बना रहेगा, और हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसी बीच India Meteorological Department (IMD) ने अगले 3 दिन के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

अगले 3 दिन बारिश के आसार
India Meteorological Department के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में 16 से 18 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। IMD ने बताया कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होगी। सुबह के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना है। 18 मार्च को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मौसम के बदलने का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। फिलहाल एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी Punjab और आसपास के इलाकों में प्रभावी है। इसके अलावा दक्षिणी Haryana में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। उत्तरी भारत में पश्चिमी जेट स्ट्रीम 110 समुद्री मील की रफ्तार से सक्रिय है। IMD ने बताया कि 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश ला सकता है।


पहाड़ी राज्यों में मौसम
IMD के अनुसार, 16 से 22 मार्च के बीच Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh और Uttarakhand में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हरियाणा, Chandigarh और पंजाब में 16-17 मार्च को 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में 16 मार्च को और पूर्वोत्तर भारत में 18 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।


मध्य और दक्षिण भारत का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, Vidarbha और Chhattisgarh में 16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी Madhya Pradesh, Telangana और तटीय Andhra Pradesh में 16-18 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, Gujarat में लू चलने से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!