Heavy Rain Alert: कल होगा भारी बारिश का तांडव और बढ़ेगी ठंड, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 09 Nov, 2025 01:43 PM

heavy rain alert tomorrow will bring rain and the cold increase imd alert

देशभर में अब मौसम का रुख बदलने लगा है। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है और सुबह-शाम हल्की सर्द हवाएं चलने लगी हैं। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन रात में ठंड का असर महसूस होने लगा है। इस बार मानसून के दौरान अधिक...

नेशनल डेस्क : देशभर में अब मौसम का रुख बदलने लगा है। कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है और सुबह-शाम हल्की सर्द हवाएं चलने लगी हैं। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन रात में ठंड का असर महसूस होने लगा है। इस बार मानसून के दौरान अधिक बारिश होने की वजह से माना जा रहा है कि सर्दी पिछली बार से ज्यादा तीव्र हो सकती है।

मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 नवंबर के लिए शीत लहर जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि इस दिन कुछ राज्यों में तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें - नहीं चलेगा कोई बहाना... अब बिना इंटरनेट के भी भेज पाएंगे UPI से पैसे, जानिए कैसै

राजस्थान में गिरा तापमान

राजस्थान में मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल चुका है। जयपुर, बीकानेर, चूरू, सीकर और अलवर जैसे जिलों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। सुबह के समय हल्का कोहरा और ठंडी हवाओं का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कल राज्य के कई हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि दिन में धूप बनी रहेगी, जिससे हल्की राहत मिलेगी।

उत्तर भारत में भी बढ़ेगी ठंड

IMD के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू कर दें। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें - सरकार करेगी मदद... अगर आपके पास गांव में जमीन है तो शुरू करें ये आसान बिजनेस

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!