Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे भारी बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने इन राज्य में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 12:12 PM

heavy rain will wreak havoc in the next 24 hours imd has issued a high alert

देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम बदला हुआ नजर आया। कई राज्यों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई।

नेशनल डेस्क: देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम बदला हुआ नजर आया। कई राज्यों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई है, जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है।

पहाड़ी राज्यों में बिगड़ा मौसम
आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण Himachal Pradesh और Uttarakhand के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हुई। इससे वहां ठंड बढ़ गई है और मौसम ठंडा व खराब बना हुआ है।  मौसम विभाग ने गुरुवार (19 फरवरी) को Uttar Pradesh के कुछ हिस्सों के साथ-साथ दक्षिण भारत के Kerala, Tamil Nadu और Andaman and Nicobar Islands में हल्की बारिश की संभावना जताई है।


दिल्ली में सुहावना मौसम
राष्ट्रीय राजधानी Delhi में बुधवार को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम होकर करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। आईएमडी का अनुमान है कि गुरुवार को भी आसमान में बादल रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ फुहारें पड़ सकती हैं।


उत्तर प्रदेश में सुबह धुंध, दिन में धूप
Noida, Lucknow और Prayagraj में सुबह हल्की ठंड और नमी के कारण धुंध देखी जा सकती है। हालांकि दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ होने और अच्छी धूप निकलने की संभावना है। नोएडा में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह के समय दृश्यता 2 से 3 किलोमीटर तक सीमित रह सकती है। 20 से 30 प्रतिशत हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 से 200 के बीच रह सकता है, जो मध्यम से खराब श्रेणी में आता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री और न्यूनतम 14-15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में मौसम साफ और धूप खिली रहने की संभावना है। प्रयागराज में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रह सकता है।


पश्चिमी यूपी में बारिश की चेतावनी
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।


बिहार में मौसम स्थिर
वहीं Bihar में मौसम पिछले तीन दिनों से स्थिर बना हुआ है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में इस तरह का मौसम सामान्य है। अगले 3-4 दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और फिलहाल बारिश के आसार भी नहीं हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!