Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, बढ़ेगी ठंड, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 08:28 PM

imd issues alert warning of rain and thunderstorms increasing cold

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ी राज्यों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी है। मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का...

नेशनल डेस्कः उत्तर भारत में मौसम फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते अगले 48 घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में खराब मौसम का असर देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में 11 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश और भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल स्पीति, कुल्लू, चमोली और आसपास के जिलों में बर्फबारी और शीतलहर की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर की घाटी में भी बर्फबारी जारी रहने के अनुमान हैं, जिससे श्रीनगर, गुलमर्ग और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में बादलों ने सोमवार से डेरा डाल लिया है। लाहौल स्पीति, कुल्लू, चमोली और आसपास के जिलों में बर्फबारी और शीतलहर की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर की घाटी में भी बर्फबारी जारी रहने के अनुमान हैं, जिससे श्रीनगर, गुलमर्ग और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस होगी। तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते यातायात और सामान्य जीवन प्रभावित हो सकता है।

>

बारिश की संभावना
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय सूरज की धूप से तापमान बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, दिल्ली में मौसम साफ रहने के बावजूद वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी उच्च है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 से 18 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान
मध्य प्रदेश और राजस्थान में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन सुबह और शाम में हल्की ठंड जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में शीतलहर लगभग खत्म होने के कगार पर है और तापमान गर्म रहने की संभावना है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!