IMD की बड़ी भविष्यवाणी: 7, 8, 9, 10, 11 सितंबर तक भारी बारिश का कहर, मुंबई समेत...इन 9 जिलों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 07 Sep, 2025 07:44 PM

heavy rains to wreak havoc on 7 8 9 10 11 september including mumbai

महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि शनिवार, 7 सितंबर को मुंबई समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि शनिवार, 7 सितंबर को मुंबई समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

किन जिलों में हो सकती है भारी बारिश?
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए अलग-अलग स्तर के अलर्ट जारी किए हैं:
➤ पालघर: भारी से अति भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट
➤ मुंबई, ठाणे, रायगढ़: भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट


कोंकण, उत्तरी और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र खतरे में
कोंकण और पश्चिमी घाट के इलाके विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में पहाड़ी इलाकों की वजह से पानी का बहाव तेज होता है, जिससे भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

पुणे, कोल्हापुर, सातारा में क्या है स्थिति?
➤ पुणे, कोल्हापुर और सातारा जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
➤ हालांकि, पुणे के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
➤ इन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


औरंगाबाद और आसपास के जिलों में बिजली कड़कने की आशंका
➤ औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) और जलना में बिजली गिरने की संभावना है।
➤ येलो अलर्ट के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
➤ बीड, परभणी, नांदेड़, हिंगोली, लातूर और धाराशिव में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


उत्तरी महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र में क्या होगा मौसम का मिजाज?
➤ धुले, जलगांव, नासिक और अहमदनगर में मध्यम बारिश हो सकती है।
➤ नंदुरबार जिले में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी है।
➤ नासिक के घाट क्षेत्रों में भी ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।


विदर्भ और मराठवाड़ा के इन जिलों में बादल छाए रहेंगे
➤ अकोला, अमरावती, नागपुर, वर्धा, बुलढाणा, यवतमाल, वाशिम, भंडारा और गोंदिया में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
➤ चंद्रपुर और गडचिरोली में बिजली गिरने की संभावना है और येलो अलर्ट जारी किया गया है।


IMD ने क्या अपील की है?
➤ मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
➤ जलभराव और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पहले से योजना बनाएं।
➤ नालों, नदियों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें।
➤ सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नजर रखें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!