दिवाली, भाई दूज पर इन राज्यों में होगी भयकंर बारिश, तूफान की आशंका... IMD ने किया अलर्ट

Edited By Updated: 18 Oct, 2025 06:46 PM

heavy rains will occur in these states on diwali and bhai dooj

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 16 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश से विदाई ले ली, और उसी दिन दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून की दस्तक हो गई। इस बदलाव के साथ ही दक्षिण भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई...

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 16 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश से विदाई ले ली, और उसी दिन दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वोत्तर मानसून की दस्तक हो गई। इस बदलाव के साथ ही दक्षिण भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है।

आईएमडी ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, खासकर केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में।

24 घंटे में दक्षिण भारत में झमाझम

बीते 24 घंटों में दक्षिण भारत के कई इलाकों में 7 से 20 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। कोंकण और गोवा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर मानसून की एंट्री के साथ ही दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का रुख पूरी तरह बदल गया है और लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है।

अरब सागर में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की आशंका

विभाग के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र और आसपास ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। इसके अलावा, दक्षिणी भारत और बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं।

IMD ने चेतावनी दी है कि 18 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और केरल-कर्नाटक तट से दूर एक निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है, जो आगे चलकर डिप्रेशन (Depression) में बदल सकता है। इस सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है।

गरज के साथ छींटे और भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, 16 से 22 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 17 से 19 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी वर्षा की संभावना है। विशेष रूप से 17 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, अगले 5 दिनों तक बिजली कड़कने और गरज-चमक वाले तूफान के आसार बने रहेंगे।

पूर्वी और पश्चिमी तटों पर तूफान का खतरा

IMD ने 18 से 20 अक्टूबर के बीच कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

मछुआरों के लिए चेतावनी

खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी है। 17 से 21 अक्टूबर के बीच लक्षद्वीप, मालदीव, कोमोरिन, केरल और कर्नाटक तटों के आसपास समुद्र में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMD ने यह भी कहा कि बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज है- 17 अक्टूबर को तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र तटों पर तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि मन्नार की खाड़ी और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 20 से 21 अक्टूबर तक समुद्र खतरनाक रूप ले सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!