चक्रवाती तूफान 'दित्वा' का दिखेगा असर! इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 06:28 AM

cyclone ditwa will have its effect on these states causing heavy rain

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान दित्वा (Ditwah) की वजह से अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है।

नेशनल डेस्कः मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान दित्वा (Ditwah) की वजह से अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है।

कहां-कहां होगी भारी बारिश?

उत्तर-भारत में गिर जाएगा तापमान

IMD के मुताबिक, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2–4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। इसके बाद मौसम स्थिर रहेगा। पूर्वी और उत्तर-पूर्व भारत में तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद वहां भी पारा 2–3 डिग्री तक गिर सकता है।

गुजरात और महाराष्ट्र: तापमान में बदलाव कम रहेगा

  • महाराष्ट्र:
    अगले 24 घंटे तापमान में कोई बदलाव नहीं।
    उसके बाद चार दिनों तक 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव, फिर मौसम स्थिर।

  • गुजरात:
    अगले 24 घंटों में कोई बदलाव नहीं।
    उसके बाद अगले तीन दिनों के दौरान तापमान 2–3 डिग्री गिर सकता है।

कई राज्यों में कोहरा और शीतलहर

  • हिमाचल प्रदेश:
    30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कई जगहों पर घना कोहरा।

  • ओडिशा:
    30 नवंबर को सुबह घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना।

  • पंजाब:
    30 नवंबर से 2 दिसंबर तक कुछ इलाकों में शीतलहर की चेतावनी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!