तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर को मारी टक्कर, हादसे में डिलीवरी बॉय की हुई दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 04 Aug, 2025 12:37 PM

high speed vehicle hits scooter in delhi  delivery boy  dies

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने को इस दुर्घटना की सूचना मिली है।

नेशनल डेस्क: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने को इस दुर्घटना की सूचना मिली है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "जांच अधिकारी इस समय दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। अस्पताल से मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस ने कहा कि मामले को कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया जाएगा और आगे की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक मृतक और वाहन की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!