'हिंदू लड़कियां गंदे ठुमके लगाकर पैसे कमा रही हैं': अनिरुद्धाचार्य के बाद साध्वी ऋतंभरा के बयान पर मचा बवाल,Video Viral

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 01:32 PM

hindu girls are earning money by being naked sadhvi ritambhara

भारत में धर्मगुरुओं द्वारा महिलाओं और लड़कियों को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद जी महाराज के बाद अब इस सूची में साध्वी ऋतंभरा का नाम भी जुड़ गया है।

 नेशनल डेस्क: भारत में धर्मगुरुओं द्वारा महिलाओं और लड़कियों को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद जी महाराज के बाद अब इस सूची में साध्वी ऋतंभरा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने हिंदू लड़कियों द्वारा रील्स बनाने और आधुनिक जीवनशैली पर तीखी टिप्पणी की है।

<

>

 साध्वी ऋतंभरा बोली-

अपने एक प्रवचन में, 'दीदी मां' के नाम से मशहूर साध्वी ऋतंभरा ने कथित तौर पर कहा कि "हिंदू लड़कियों को देखकर शर्म आती है।" उन्होंने आरोप लगाया, "गंदे ठुमके लगाकर, गंदे गाने गाकर पैसे कमाए जा रहे हैं।" साध्वी ऋतंभरा ने यह भी कहा कि इन लड़कियों के पति और पिता भी पैसों की वजह से उन्हें कुछ नहीं कहते। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर घर में गंदी कमाई आती है तो पूर्वज तड़पने लग जाते हैं।" यह बयान हालांकि मार्च महीने का है, लेकिन हाल ही में अन्य धर्मगुरुओं के बयानों से उपजे विवाद के कारण यह फिर से चर्चा में आ गया है।

PunjabKesari

रील पर साध्वी ने जताई आपत्ति

साध्वी ऋतंभरा ने अपने प्रवचन में आजकल के 'रील' के चलन पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने उन लड़कियों और महिलाओं को निशाने पर लिया जो सोशल मीडिया पर रील्स बनाती हैं। साध्वी ने कहा कि रील्स बनाने के लिए "ठुमके, गंदे गाने और यहां तक कि कम कपड़े पहनकर" वीडियो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि उन्हें "मर्यादित जीवन जीना चाहिए।" राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं साध्वी ऋतंभरा अब 'वात्सल्य ग्राम' नाम से एक आश्रम चलाती हैं, जहाँ अनाथ बच्चों और विधवा/परित्यक्त महिलाओं को आश्रय दिया जाता है।

PunjabKesari

प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य के भी विवादित बयान

साध्वी ऋतंभरा से पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य और वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज भी महिलाओं और लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।प्रेमानंद महाराज का बयान: बीते कुछ समय से प्रेमानंद महाराज अपने एक बयान को लेकर आलोचना झेल रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि "आज के समय में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं। बाद बाकी सभी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में लगी हुई हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि जो युवक या युवती कई लोगों के साथ संबंध बनाते हैं, वे बाद में अपने पति या पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाते, क्योंकि उन्हें "व्यभिचार की आदत" लग चुकी होती है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

अनिरुद्धाचार्य का बयान: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कुछ समय पहले कहा था कि लड़कियों की शादी 25 साल से पहले हो जानी चाहिए। उनका तर्क था कि ऐसा न होने पर उनके "4-5 बॉयफ्रेंड बन जाते हैं", जिससे उनके वैवाहिक जीवन पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और आज की जीवनशैली लड़कियों के जीवन में अस्थिरता ला रही है इसलिए माता-पिता को समय रहते बेटियों की शादी तय कर देनी चाहिए।

इन धर्मगुरुओं के बयानों ने समाज में महिलाओं की भूमिका, आधुनिक जीवनशैली और नैतिक मूल्यों पर एक नई बहस छेड़ दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!