भीषण सड़क हादसा: कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत, एक घायल

Edited By Updated: 02 Jul, 2025 10:25 AM

horrible road accident car collided with

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे चिचगढ़-देवरी मार्ग पर...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे चिचगढ़-देवरी मार्ग पर परास्तोला गांव के पास हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चिचगढ़ से देवरी की ओर जा रही कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

देवरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि राजा भारती (35) और सोहेल शेख (32) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिछली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति सीटों के बीच फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देवरी पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!