Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Mar, 2026 04:02 PM

संगीत की दुनिया के दिग्गज और आरडीबी (RDB) फेम सिंगर मंजीत सिंह राल जिन्हें दुनिया मंज मुसिक के नाम से जानती है लंदन में एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस अचानक...
Famous Singer Accident : संगीत की दुनिया के दिग्गज और आरडीबी (RDB) फेम सिंगर मंजीत सिंह राल जिन्हें दुनिया मंज मुसिक के नाम से जानती है लंदन में एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस दुर्घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इस अचानक हुए हादसे की वजह से उनका बहुप्रतीक्षित भारत दौरा और मुंबई में होने वाली परफॉर्मेंस रद्द कर दी गई है।
Zee Cine Awards 2026 में बिखेरने वाले थे जलवा
मंज मुसिक को कल मुंबई में आयोजित होने वाले ज़ी सिने अवार्ड्स 2026 में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस देनी थी। स्वैग मेरा देसी' और 'लाल घाघरा' जैसे सुपरहिट गानों से पहचान बनाने वाले मंज अपने भांगड़ा और अर्बन हिप-हॉप स्टाइल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले थे। लेकिन इस हादसे के बाद अब वे इस शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
यह भी पढ़ें: जीजा से दिल लगा बैठी पत्नी, फिर हुआ वो जो किसी ने सोचा न था... जानिए क्या है पूरा मामला?
हादसे की गंभीरता और वर्तमान स्थिति
लंदन के एक अस्पताल में भर्ती मंजीत की चोटें कितनी गंभीर हैं इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। हालांकि उनकी टीम ने पुष्टि की है कि स्वास्थ्य कारणों और चोटों के चलते फिलहाल उनका यात्रा करना संभव नहीं है जिसके कारण उनकी भारत यात्रा को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

RDB से सोलो करियर तक का सफर
ब्रैडफोर्ड में जन्मे मंजीत सिंह राल ने संगीत के सफर की शुरुआत गुरुद्वारों में कीर्तन से की थी। उन्होंने अपने भाइयों कुलदीप (कुली) और सुरजीत के साथ मिलकर 2000 के दशक में 'रिदम, ढोल, बेस' (RDB) बैंड बनाया। उन्होंने ब्रिटिश हिप-हॉप और बॉलीवुड म्यूजिक को मिलाकर एक नया 'देसी कूल' ट्रेंड शुरू किया।
यह भी पढ़ें: Saudi Arab में होली मनाने की सोच रहे हैं तो हो जाएं Alert! एक छोटी सी गलती आपको सीधे पहुंचा सकती है जेल, जानें क्यों?
मंज ने स्नूप डॉग, टी-पेन और लुडाक्रिस जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ काम कर भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाई। साल 2012 में उनके बड़े भाई कुली राल के निधन के बाद यह ग्रुप टूट गया जिसके बाद 2014 में मंज ने 'म्यूजिक वन ग्लोबल' लेबल के साथ अपना सोलो करियर शुरू किया और 'व्हिसल बजा' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए।

फैंस कर रहे सलामती की दुआ
सोशल मीडिया पर मंज मुसिक के एक्सीडेंट की खबर फैलते ही उनके चाहने वाले और बॉलीवुड के कलाकार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ज़ी सिने अवार्ड्स के आयोजकों ने भी उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताई है।