UP : ब्रेक फेल ट्रक बना काल, टक्कर से बोलेरो में जिंदा जल गए 6 से अधिक लोग, पूरे इलाके में शौक की लहर

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 10:15 PM

horrific road accident more than 6 people travelling in bolero burnt alive

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रकों के बीच दबने से एक बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार 6 से अधिक लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां दो ट्रकों के बीच दबने से एक बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार 6 से अधिक लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे का कारण: ट्रक का ब्रेक फेल होना
यह भीषण दुर्घटना ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास उस समय हुई जब बोलेरो वाहन नीचे उतर रहा था। जानकारी के अनुसार, बोलेरो के पीछे चल रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह आगे चल रहे गिट्टी लदे एक अन्य ट्रक से जा टकराई।

धूं-धूं कर जल उठी बोलेरो
दो ट्रकों के बीच बुरी तरह पिचक जाने के तुरंत बाद बोलेरो में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बोलेरो में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और सभी यात्री वाहन के भीतर ही जिंदा जल गए।

पुलिस की कार्रवाई जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!