LPG Crisis : गैस संकट से जूझ रहे होटल…अब 50% LPG सप्लाई बढ़ने से मिलेगी राहत?

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 12:23 AM

hotels grappling with gas crisis will a 50 increase in lpg supply now bring

विजयवाड़ा में लंबे समय से चल रहे LPG संकट के बीच केंद्र सरकार के बड़े फैसले ने होटल कारोबारियों और कर्मचारियों को राहत की उम्मीद दी है। सरकार ने कमर्शियल LPG सप्लाई में 50% की बढ़ोतरी की है।

नेशनल डेस्कः ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई देने लगा है। भारत में भी LPG को लेकर संकट बढ़ता दिख रहा है। लोग गैस भराने के लिए घंटों तक लाइनों में लग रहे हैं। देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने देश में कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में 50% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से देश भर के होटल, रेस्टॉरेंट और ढाबा संचालकों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं केंद्र सरकार के कमर्शियल LPG की सप्लाई 50% बढ़ाने के फैसले से विजयवाड़ा के परेशान होटल मालिकों में भी उम्मीद की एक किरण जगी है।

200 से ज्यादा होटल रहे बंद

विजयवाड़ा होटल मालिक संघ के मुताबिक, गैस की भारी कमी के कारण करीब 200 से ज्यादा होटल पिछले 10 दिनों से बंद थे। इससे लगभग 2,500 परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा।

लकड़ी के चूल्हे भी नहीं बने सहारा

कई छोटे होटल मालिकों ने लकड़ी के चूल्हों से काम चलाने की कोशिश की, लेकिन बढ़ती लागत के कारण यह तरीका ज्यादा दिन नहीं चल सका। मजबूरी में कई होटलों को ताला लगाना पड़ा।

काम बंद, मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें

होटल कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। कई मजदूरों ने बताया कि कई दिनों से कोई कमाई नहीं हुई, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

राहत की किरण, लेकिन सावधानी जरूरी

कमर्शियल LPG सप्लाई बढ़ने के फैसले के बाद अब होटल मालिक धीरे-धीरे दोबारा काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, शुरुआत में सीमित मेन्यू के साथ काम करने की योजना है, ताकि खर्च को नियंत्रित किया जा सके।

होटल एसोसिएशन ने जताई उम्मीद

AP स्टार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरवी स्वामी ने कहा कि यह फैसला राहत देने वाला है और इससे होटल दोबारा खुल सकेंगे। साथ ही उन्होंने सरकार से आगे भी सहयोग की उम्मीद जताई है। फिलहाल होटल कारोबार और कर्मचारियों को सामान्य स्थिति लौटने का इंतजार है, क्योंकि उनकी आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!