मथुरा : मकान ढहने से बच्ची की मौत, 4 घायल

Edited By Updated: 02 Sep, 2024 04:50 PM

house collapsed in mathura one girl died and 4 injured

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना गोविंद नगर के नई बस्ती क्षेत्र में एक मकान ढह जाने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार देर रात दो बजे हुआ, जब परिवार के लोग गहरी नींद में थे।

नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना गोविंद नगर के नई बस्ती क्षेत्र में एक मकान ढह जाने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार देर रात दो बजे हुआ, जब परिवार के लोग गहरी नींद में थे।

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार के अनुसार, मकान मालिक जफर, उनकी पत्नी और तीनों बच्चे मलबे में दब गए। जब तक उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो चुकी थी।

अध्यक्ष कुमार ने बताया कि यह मकान बहुत पुराना और जर्जर था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!