YouTube पर 1 Million व्यूज आने पर मिलते हैं इतने लाख रुपए! कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 02:33 PM

how much is income per 10 lakh views on youtube

कमाई शुरू करने के लिए यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम की शर्तों (1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 घंटे वॉचटाइम) को पूरा करना अनिवार्य है।

YouTube Earnings : डिजिटल युग में 'कंटेंट क्रिएशन' अब केवल शौक नहीं, बल्कि कमाई का एक शानदार जरिया बन चुका है। यूट्यूब (YouTube) आज के दौर में क्रिएटर्स के लिए किसी 'कुबेर के खजाने' से कम नहीं है, जहां एक वायरल वीडियो रातों-रात आपकी किस्मत बदल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब आपके किसी वीडियो पर 1 मिलियन यानी 10 लाख व्यूज आते हैं, तो असल में आपके बैंक अकाउंट में कितने पैसे पहुंचते हैं? आइए समझते हैं व्यूज और रेवेन्यू का पूरा समीकरण। 

10 लाख व्यूज पर कितनी होगी कमाई? 

यूट्यूब पर कमाई का कोई फिक्स रेट नहीं है, बल्कि यह वीडियो की कैटेगरी, दर्शकों की लोकेशन और विज्ञापन के प्रकार पर निर्भर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार: 

1,000 व्यूज पर: ₹50 से ₹200 तक की कमाई होती है। 

1 लाख व्यूज पर: ₹5,000 से ₹20,000 तक का रेवेन्यू बन सकता है। 

10 लाख (1 Million) व्यूज पर: यदि आपका चैनल स्थापित है और कंटेंट की डिमांड अच्छी है, तो आप ₹50,000 से लेकर ₹2 लाख तक आसानी से कमा सकते हैं। 

कमाई शुरू करने की अनिवार्य शर्तें 

यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए केवल वीडियो डालना काफी नहीं है। आपको यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) का हिस्सा बनना पड़ता है, जिसके लिए ये शर्तें पूरी करना जरूरी है: 

चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए। 

पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वॉचटाइम पूरा होना चाहिए। 

इनकम बढ़ाने के 'गोल्डन टिप्स' 

अगर आप अपनी कमाई को अधिकतम करना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें: 

लोकेशन का असर: यदि आपका वीडियो अमेरिका या ब्रिटेन जैसे देशों में देखा जा रहा है, तो वहां का CPM (Cost Per Mille) ज्यादा होने के कारण आपकी कमाई भारत के मुकाबले कई गुना बढ़ जाएगी। 

क्वालिटी बनाम क्वांटिटी: वीडियो की संख्या बढ़ाने के बजाय उसकी क्वालिटी और एंगेजमेंट पर ध्यान दें। 

ट्रेंडिंग टॉपिक्स: हमेशा उन विषयों पर वीडियो बनाएं जो सर्च में ज्यादा हों और दर्शकों की जरूरत पूरी करते हों।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!