विश्वास है कि उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा: राष्ट्रपति मुर्मू

Edited By Updated: 24 Jan, 2026 10:36 AM

i am confident that uttar pradesh will continue to move forward on the path

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के लोगों को शनिवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के लोगों को शनिवार को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति की यह धरती भारत की विकास यात्रा में एक मजबूत आधार स्तंभ रही है।''

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। मैं इस राज्य के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।'' उत्तर प्रदेश को पहले ‘यूनाइटेड प्रोविंस' (संयुक्त प्रांत) के नाम से जाना जाता था। इसे 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के रूप में मान्यता मिली।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!