अवैध मदरसे में छापेमारी, बाथरूम में छिपी थीं 40 नाबालिग लड़कियां, पूछताछ में क्या बताया?

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 11:10 PM

illegal madrasa raided 40 minor girls were hiding in the bathroom

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के थाना क्षेत्र पयागपुर के पटिहाट चौराहे पर स्थित एक अवैध मदरसे का आज प्रशासन ने भंडाफोड़ किया। इस कारर्वाई में मदरसे से 40 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में की गई औचक...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के थाना क्षेत्र पयागपुर के पटिहाट चौराहे पर स्थित एक अवैध मदरसे का आज प्रशासन ने भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में मदरसे से 40 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में की गई औचक निरीक्षण के दौरान मदरसे की अवैध गतिविधियां सामने आईं। 

बताया जा रहा है कि मदरसा संचालक खलील अहमद ने पहले तो अधिकारियों को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती बरतने पर उसे सहयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि कई लड़कियां शौचालय में बंद पाई गईं, जिन्हें संचालक द्वारा छिपाने की कोशिश की जा रही थी। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी इसकी सूचना भेज दी है। वर्तमान में, मदरसे के संचालन, पंजीकरण और वहां रह रही लड़कियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। 

अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि मदरसे का संचालन किस प्रकार किया जा रहा था, क्या यह पंजीकृत था, और वहां रह रही लड़कियों की पृष्ठभूमि क्या है। इस घटना के प्रकाश में आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कारर्वाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!