Heavy Rain Alert : अगले 3 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 07:03 PM

heavy rainfall is expected for the next 3 days the imd has issued a high alert

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 10 से 12 फरवरी के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल में तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान,...

नेशनल डेस्क : देशभर में इस साल मानसून का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। कई राज्यों में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई और कुछ जगहों पर पुराने रिकॉर्ड भी टूट गए। मानसून खत्म होने के बाद जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में अब भी बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2025 में बारिश का आंकड़ा संतोषजनक रहा और 2026 में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 10, 11 और 12 फरवरी के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें - 2026 में सोना-चांदी और तांबा को लेकर बाबा वेंगा की हैरान कर देगी ये भविष्यवाणी

केरल में फिर तेज बारिश की संभावना

केरल में मानसून के दौरान जमकर बारिश हुई थी और अब भी कई इलाकों में बादल सक्रिय हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों यानी 10 से 12 फरवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में तेज से भारी बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। लोगों को समुद्री इलाकों और खुले स्थानों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान भारी वर्षा हुई थी और इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। अब एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। IMD के मुताबिक 10, 11 और 12 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने देश के कई अन्य राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के दौरान:

  • तमिलनाडु, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है।
  • पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
  • इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, रायलसीमा, कराईकल और माहे में भी अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें। पहाड़ी और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!