अमेरिका में भारत ने खोले 8 नए कांसुलर केंद्र, प्रवासी भारतीयों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 02:46 PM

india opens 8 new consular centers in america nris will get better services

अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार ने अमेरिका में 8 नए भारतीय कांसुलर एप्लिकेशन सेंटर्स खोलने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य भारतीय प्रवासी समुदाय को अधिक सुगम, त्वरित और व्यापक सेवाएं प्रदान करना है। यह जानकारी अमेरिका...

वॉशिंगटनः अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार ने अमेरिका में 8 नए भारतीय कांसुलर एप्लिकेशन सेंटर्स खोलने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य भारतीय प्रवासी समुदाय को अधिक सुगम, त्वरित और व्यापक सेवाएं प्रदान करना है। यह जानकारी अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने गुरुवार को दी।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर राजदूत विनय क्वात्रा का एक वीडियो संदेश साझा करते हुए लिखा, “1 अगस्त 2025 से अमेरिका में हमारी कांसुलर सेवाओं के प्रमुख विस्तार की घोषणा। यह विस्तार सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता में बड़ा बदलाव लाएगा।”

कहां-कहां खुलेंगे नए केंद्र?

राजदूत ने बताया कि नए भारतीय कांसुलर एप्लिकेशन सेंटर्स इन 8 शहरों में शुरू किए जाएंगे:

  • बोस्टन
  • कोलंबस
  • डलास
  • डेट्रॉइट
  • एडिसन
  • ऑरलैंडो
  • रैलेघ
  • सैन जोस

इसके अलावा लॉस एंजेलिस में भी जल्द एक नया कांसुलर एप्लिकेशन सेंटर शुरू किया जाएगा।

सेवाओं का होगा विस्तार

राजदूत क्वात्रा ने कहा, “इन नए सेंटर्स के खुलने से कांसुलर सेवाओं की क्षमता और पहुँच में बड़ा विस्तार होगा। इससे प्रवासी भारतीयों को सेवाएं तेज़ी से और सुगमता से मिल सकेंगी।” उन्होंने आगे बताया कि 1 अगस्त 2025 से सभी भारतीय कांसुलर एप्लिकेशन सेंटर्स शनिवार को भी खुले रहेंगे, जिससे सेवा की उपलब्धता और भी अधिक बढ़ेगी। साथ ही, विभिन्न "miscellaneous" कांसुलर सेवाओं को अब इन सेंटर्स के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण सेवाएं अभी भी दूतावास के मुख्य कार्यालय से ही जारी रहेंगी।

भारत-अमेरिका संबंधों को मिलेगी मजबूती

राजदूत ने कहा, “हम मानते हैं कि जनता से जनता के संबंध भारत-अमेरिका साझेदारी की नींव हैं। बोस्टन और लॉस एंजेलिस में जल्द खुलने वाले दो नए वाणिज्य दूतावास (Consulates) हमारे दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा बनाएंगे।”

भारतीय समुदाय की अहम भूमिका

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका में करीब 54 लाख लोग भारतीय मूल के हैं, जो वहां की तीसरी सबसे बड़ी एशियाई जातीय समूह है। भारतीय प्रवासियों ने भारत-अमेरिका रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!