Edited By Mansa Devi,Updated: 04 Feb, 2026 02:08 PM

भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीकों और उन्नत सुविधाओं के लिए दुनिया भर में चर्चित है। देश में हर साल लाखों यात्री और सैलानी रेलवे नेटवर्क का हिस्सा बनते हैं।
नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीकों और उन्नत सुविधाओं के लिए दुनिया भर में चर्चित है। देश में हर साल लाखों यात्री और सैलानी रेलवे नेटवर्क का हिस्सा बनते हैं। विदेशी टूरिस्ट भी भारत की हाई-स्पीड और लोकल ट्रेनों की सुविधाओं को देखकर आश्चर्यचकित रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें विदेशी यात्रियों को भारतीय रेलवे के सिस्टम और स्टेशनों की तारीफ करते देखा जा सकता है।
लेकिन, भारतीय रेलवे की आधुनिकता के बावजूद, कई पुराने स्टेशन अब भी यात्रियों को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा रेलवे स्टेशन है जहां ट्रेन के गुजरते ही प्लेटफॉर्म पर बत्ती गुल हो जाती है।
भारत के रेलवे स्टेशन और उनकी खासियत
भारत में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जो किसी न किसी वजह से दुनिया भर में मशहूर हैं। कुछ स्टेशन नाम की लंबाई या छोटे नाम की वजह से प्रसिद्ध हैं, कुछ प्लेटफॉर्म की संख्या के लिए जाने जाते हैं और कुछ अपनी भव्य वास्तुकला या ऐतिहासिक महत्व के कारण लोकप्रिय हैं।
उदाहरण के तौर पर:
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) विक्टोरियन गोथिक वास्तुकला के लिए मशहूर। लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन – शोरमुक्त इंजीनियरिंग और सुव्यवस्थित लेआउट के लिए प्रसिद्ध। भारतीय रेलवे की विविधता ठीक वैसे ही है जैसे देश की सांस्कृतिक विविधता। हर स्टेशन की अपनी कहानी और विशेषता है।
कौन सा स्टेशन है अनोखा?
सोशल मीडिया और यात्रियों की चर्चाओं में पाया गया है कि तमिलनाडु के चेन्नई के पास स्थित ताम्बरम रेलवे स्टेशन देश का ऐसा इकलौता स्टेशन है, जहां ट्रेन के गुजरते ही कुछ सेकंड के लिए बिजली बंद हो जाती है। प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री इसे देखकर चकरा जाते हैं और अजीबोगरीब व्याख्याएँ देने लगते हैं।
ताम्बरम स्टेशन पर ट्रेन की बिजली क्यों गुल होती है?
दरअसल, यह कोई खराबी नहीं है। ताम्बरम स्टेशन पर यह घटना पावर जोन (Neutral Section) के कारण होती है। समझिए सरल भाषा में: रेलवे लाइन में कुछ हिस्सों को न्यूट्रल सेक्शन कहा जाता है। यह दो अलग-अलग पावर सब स्टेशन के बीच का छोटा सा हिस्सा होता है। इस सेक्शन में ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) में करंट नहीं होता। जब लोकल ट्रेन इस न्यूट्रल सेक्शन में प्रवेश करती है, तो ट्रेन के कुछ सेकंड के लिए बिजली बंद हो जाती है। एक्सप्रेस या हाई-स्पीड ट्रेनों में बिजली सप्लाई अलग सिस्टम से होती है, इसलिए उन पर इसका असर नहीं पड़ता।