मोदी-ट्रंप डील पर PM का बड़ा बयान: यह सिर्फ समझौता नहीं, हर भारतीय की जेब भरने वाला 'ऐतिहासिक' फैसला है!

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 05:14 PM

india us trade deal a big decision pm modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजग संसदीय दल की बैठक में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक 'बड़ा फैसला' है जो हर देशवासी के लिए लाभदायक होगा। बैठक में शामिल सांसदों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजग संसदीय दल की बैठक में कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक 'बड़ा फैसला' है जो हर देशवासी के लिए लाभदायक होगा। बैठक में शामिल सांसदों ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार हमेशा राष्ट्र के हित में काम करती है। राजग के घटक दलों के सदस्यों ने यूरोपीय संघ और अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों के लिए प्रधानमंत्री को बधाई भी दी और कहा कि इससे भारतीय विनिर्माताओं, निर्यातकों और उद्यमियों को मजबूती मिलेगी। बैठक में शामिल सांसदों के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक बड़ा फैसला है और देश में सभी को इससे लाभ मिलेगा।

भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए है जिसके तहत वाशिंगटन भारतीय उत्पादों पर शुल्क को कुल 50 प्रतिशत से कम करके 18 प्रतिशत करेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि पूरे देश में इस समझौते को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा, ''सांसदों में इस बात को लेकर उत्साह है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नौ व्यापार समझौते पूरे हुए हैं। कुल 39 देशों के साथ व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह ऐतिहासिक है। ये सभी 39 देश विकसित देश हैं...यह ऐतिहासिक है। देश में बहुत अच्छा माहौल है।'' शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सांसदों को समझाया कि सरकार भारत के पक्ष में काम करती है, चाहे वह व्यापार समझौता हो या बजट।"

PunjabKesari

उन्होंने कहा, "भारत और अमेरिका तथा भारत-यूरोप के बीच व्यापार समझौते का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। यह उनके दृढ़ संकल्प की वजह से हुआ है। व्यापार समझौते से छोटे कारोबारियों को फायदा होगा।'' शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने कहा, ''बैठक में राजग नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदीजी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई कारगर बातचीत के बाद मिली बड़ी सफलता का स्वागत किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत में निर्मित उत्पादों पर शुल्क घटाने की घोषणा की गई है।'' मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, ''राजग संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया, जहां हमने अनेक मुद्दों पर चर्चा की।'' बैठक में सदस्यों ने भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। रीजीजू के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने राजग के घटक दलों के सांसदों से कहा कि उन्हें स्थानीय निकाय समेत विभिन्न चुनावों में अपनी जीत से संतुष्ट होकर बैठ नहीं जाना चाहिए, बल्कि अच्छा काम करते रहना चाहिए। रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को अपने संसदीय कार्यों और कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक दिशानिर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा कि राजग अपने अच्छे काम की वजह से एक के बाद एक चुनाव जीत रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जमीन पर उतरे बिना नहीं जीते जा सकते। हमें जमीन पर रहना होगा और लोगों की भलाई के लिए अच्छे काम करते रहना होगा।'' जनता दल(एस) नेता और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि राजग की बैठक में भारत की आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करने और विकसित भारत के सपने की ओर बढ़ने की सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), शिवसेना, जनता दल (सेक्युलर) और राजग के अन्य दलों के सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

PunjabKesari

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, अपना दल की नेता और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल, शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा और अन्य नेता शामिल हुए। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राजग की बैठक में केंद्रीय बजट पर भी चर्चा हुई जिसकी देश की एक बड़ी आबादी ने सराहना की है। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी राजग में अपने सभी सहयोगियों से सतत संवाद करते हैं ताकि संवादहीनता न रहे।'' भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में प्रमुख मुद्दों पर व्यापक दिशानिर्देश प्रदान किए। सारंगी ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने हमसे संसद में सक्रिय भागीदारी के लिए कहा।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!