सिंगापुर में लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी भारतीय नागरिक को जेल

Edited By Updated: 03 Sep, 2024 04:54 PM

indian national jailed in singapore for molesting 13 year old girl

सिंगापुर में 52 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को अपनी पहचान वाले एक परिवार की लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में 14 महीने की जेल...

International Desk: सिंगापुर में 52 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को अपनी पहचान वाले एक परिवार की लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में 14 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। सिंगापुर में 14 साल से कम उम्र की लड़की से छेड़छाड़ करने पर अपराधी को पांच साल तक की जेल, जुर्माना, बेंत से पिटाई या ऐसी कोई भी सजा हो सकती है। व्यक्ति को बेंत मारने की सजा नहीं दी जा सकती थी, क्योंकि उसकी उम्र 50 साल से अधिक है।

 

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स' अखबार के अनुसार, व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उप लोक अभियोजक सूर्या प्रकाश ने अदालत को बताया कि उत्तरी सिंगापुर के सेम्बावांग में खेल के मैदान के पास व्यक्ति ने लड़की से छेड़छाड़ की थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब 13 वर्षीय लड़की अक्टूबर 2022 की एक शाम उसके साथ मोटरसाइकिल पर घूमने गई।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!