Edited By Pardeep,Updated: 23 Mar, 2026 06:12 AM

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच US State Department ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच US State Department ने दुनियाभर में अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे खासकर मध्य पूर्व में अतिरिक्त सतर्कता बरतें और नजदीकी अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
हवाई यात्रा पर पड़ सकता है असर
अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि समय-समय पर एयरस्पेस बंद होने से उड़ानों में देरी और रद्द होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रभावित हो सकती है।
अमेरिकी ठिकाने बन सकते हैं निशाना
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान समर्थित समूह दुनियाभर में अमेरिकी हितों और ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। पहले भी अमेरिकी दूतावासों और संस्थानों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
ट्रंप का अल्टीमेटम और बढ़ा तनाव
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के भीतर Strait of Hormuz खोलने का अल्टीमेटम दिया है, वरना बड़े सैन्य हमले की चेतावनी दी गई है।
ईरान की पलटवार की धमकी
ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ, तो वह अमेरिका और उसके सहयोगियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा।
पहले भी जारी हो चुका है ऐसा अलर्ट
अमेरिका इससे पहले भी युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दे चुका है, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।