'थैंक्यू इंडियन नेवी', केरल तट पर जहाज में लगी आग, भारतीय नौसेना ने बचाई 14 चीनी नागरिकों की जान

Edited By Updated: 11 Jun, 2025 12:25 PM

indian navy saved the lives of 14 chinese citizens

केरल के तट के पास एक कंटेनर जहाज में आग लगने की घटना के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समय पर कार्रवाई करते हुए बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस जहाज पर 14 चीनी नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। भारतीय नौसेना ने सफल बचाव अभियान चलाकर 18 लोगों को...

नेशनल डेस्क : केरल के तट के पास एक कंटेनर जहाज में आग लगने की घटना के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने समय पर कार्रवाई करते हुए बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस जहाज पर 14 चीनी नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। भारतीय नौसेना ने सफल बचाव अभियान चलाकर 18 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। अब चीन ने इस मानवीय प्रयास के लिए भारत का धन्यवाद किया है।

चीन ने जताया भारत का आभार

भारत में स्थित चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'हम भारतीय नौसेना और मुंबई कोस्ट गार्ड की ओर से किए गए बचाव अभियान के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हम कामना करते हैं कि आगे के सर्च ऑपरेशन सफल हों और घायल चालक दल के सदस्यों को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देते हैं।' यू जिंग ने यह भी बताया कि जहाज पर मौजूद 14 चीनी नागरिकों में से 6 ताइवान से थे।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना सोमवार सुबह की है जब केरल के बेपोर (कोझिकोड) तट के पास सिंगापुर फ्लैग वाला कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 (MV Wan Hai 503) में अचानक धमाके के बाद आग लग गई। जहाज पर कुल 22 क्रू मेंबर सवार थे।

भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की त्वरित कार्रवाई

आग लगने की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने आईएनएस सूरत (INS Surat) को कोच्चि बंदरगाह से रवाना किया। साथ ही, भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) ने भी राहत कार्य के लिए कई यूनिट्स को सक्रिय किया:

  • ICGS Rajdoot – मंगलुरु तट से
  • ICGS Arnavesh – कोच्चि तट से
  • ICGS Sachet – अगत्ती तट से

एक सीजी डोर्नियर विमान को भी हवाई सर्वेक्षण के लिए भेजा गया

18 लोगों को बचाया गया, 4 अब भी लापता

सोमवार देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 18 लोगों को सुरक्षित निकालकर मंगलुरु लाया गया। हालांकि अब भी 4 सदस्य लापता हैं। भारतीय एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी हैं।

एक चीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में एक चीनी इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ऑयल स्पिल को लेकर चेतावनी जारी

मंगलवार को अधिकारियों ने संभावित तेल रिसाव (ऑयल स्पिल) को लेकर चेतावनी जारी की है। समुद्री प्रदूषण को रोकने के लिए कोस्ट गार्ड और अन्य एजेंसियां सक्रिय हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!