Edited By Anu Malhotra,Updated: 11 May, 2026 12:19 PM

Railways Train Timing Change: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समय पर आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway - NFR) ज़ोन ने अपने नेटवर्क में चलने वाली 100 से ज्यादा...
Railways Train Timing Change: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समय पर आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway - NFR) ज़ोन ने अपने नेटवर्क में चलने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि ताकि ट्रेनों की देरी को कम किया जा सके और रेल संचालन को ज्यादा व्यवस्थित बनाया जा सके।
किन रूट्स और ट्रेनों पर असर पड़ेगा?
यह नया टाइम टेबल दिल्ली, कोलकाता, अगरतला, आनंद विहार टर्मिनल, गोमती नगर, बेंगलुरु और सैरंग जैसे प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने वाली ट्रेनों पर लागू होगा। इसके अलावा कई पैसेंजर और DMU (Diesel Multiple Unit) सेवाओं को भी नए समय के अनुसार बदला गया है।
कौन-कौन से स्टेशन शामिल हैं?
इस बदलाव का असर कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर देखने को मिलेगा, जिनमें शामिल हैं: गुवाहाटी, कामाख्या, लुमडिंग, न्यू हाफलोंग, बदरपुर, डिब्रूगढ़, न्यू तिनसुकिया, रंगिया, सिलचर और अगरतला। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन बदलावों से ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा सुचारु होगी और अलग-अलग सेक्शनों में ट्रैफिक बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।
क्यों किया गया यह बदलाव?
पिछले कुछ वर्षों में ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ी है, जिससे कई रूट्स पर भीड़ और देरी की समस्या बढ़ गई थी। इसी कारण रेलवे लगातार टाइम टेबल को अपडेट कर रहा है।
-ट्रेनों की देरी को कम करना
-यात्रा समय को बेहतर बनाना
-जंक्शन पर कनेक्टिविटी सुधारना
-ट्रेनों की समयबद्धता बढ़ाना
कुछ ट्रेनों को तेज गति देकर सुपरफास्ट कैटेरी में भी बदला जा रहा है ताकि यात्री जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर चेक करें। इसके लिए वे NTES ऐप, PRS सिस्टम या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी ले सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि नए टाइम टेबल से पूरे नेटवर्क में बेहतर तालमेल बनेगा और यात्रियों को पहले से ज्यादा आरामदायक और समय पर यात्रा का अनुभव मिलेगा।