ऑस्ट्रेलिया में विदेशी प्रवासियों की संख्या में भारी गिरावट, भारतीय अब भी Top पर

Edited By Updated: 16 Dec, 2024 12:26 PM

indians remain top immigrants to australia despite fall in net migration

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी प्रवासियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एबीएस)  द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया में विदेशी प्रवासियों की कुल संख्या घटकर ...

International Desk: ऑस्ट्रेलिया में विदेशी प्रवासियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एबीएस)  द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में ऑस्ट्रेलिया में विदेशी प्रवासियों की कुल संख्या घटकर 4,46,000 रह गई, जबकि 2022-23 में यह 5,36,000 थी। कोविड-19 महामारी  के बाद देश की सीमाएं खोलने के बाद यह पहली बार इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। भले ही वीजा फीस और अन्य बाधाओं ने प्रवासियों को ऑस्ट्रेलिया से दूर किया हो, लेकिन भारतीय छात्रों का महत्व अब भी बरकरार है।

 

भारत की स्थिति को और मजबूत हुई
ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों की रुचि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को और मजबूत करती है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में आने वाले प्रवासियों में भारतीय सबसे आगे हैं। इसका मुख्य कारण है ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों का प्रवेश।  2023-24 में प्रवासी आगमन की संख्या घटकर 6,67,000 रह गई, जो पिछले साल 7,39,000 थी। यह कुल मिलाकर 10% की गिरावट दर्शाती है। इसके पीछे एक बड़ा कारण वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी को माना जा रहा है।   

 

 

  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार  ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वीजा फीस को लगभग दोगुना कर दिया।  
  • पहले वीजा फीस 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (473 अमेरिकी डॉलर) थी।  
  • अब यह बढ़कर 1,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1,068 अमेरिकी डॉलर) कर दी गई।  
  • सरकार ने वीजा के लिए न्यूनतम बचत की जरूरतों को भी बढ़ा दिया है। यह सात महीनों में वीजा शुल्क में दूसरी बढ़ोतरी है।  
  • ऑस्ट्रेलिया में छात्रों के वीजा धारकों की संख्या भी 25% घट गई है।  
  • 2022-23 में 2,78,000 वीजा धारक।
  • 2023-24 में यह संख्या घटकर 2,07,000 रह गई।  

     

 भारतीय छात्र अब भी सबसे आगे
 
इसके बावजूद, भारतीय छात्र अंतरराष्ट्रीय छात्रों के सबसे बड़े समूह के रूप में अपनी स्थिति बनाए हुए हैं।   2023-24 में भारतीय छात्रों की संख्या  मार्च 2024 में 96,490 थी, जो जून 2024 तक घटकर 87,600 रह गई।  महामारी के पहले यानी 2018-19 के आंकड़ों को पार करते हुए, भारतीय छात्र अब भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के एक प्रमुख स्रोत बने हुए हैं।  2023-24 में प्रवासियों की वापसी भी बढ़ी है।   पिछले साल यह संख्या  2,04,000 थी जो  इस साल बढ़कर 2,21,000 हो गई, यानी 8% का इजाफा। हालांकि 2023 में जून तक 15,240 भारतीय छात्रों ने ऑस्ट्रेलिया छोड़ा।   और मार्च 2024 में यह संख्या 14,350 थी।   जनवरी-सितंबर 2023 में  1.22 लाख से ज्यादा भारतीय छात्रों ने ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों में दाखिला लिया।    

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!