हैवान बॉयफ्रेंड ने Girlfriend की हत्या कर पार की हदें, पहले शव के साथ बनाए शारीरिक संबंध, फिर डेड बॉडी के पास बैठकर...

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 04:17 PM

indore s beast murdered mba student raped her corpse

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक सिरफिरे प्रेमी ने न केवल अपनी MBA छात्रा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की बल्कि मौत के बाद भी उसके शव के साथ ऐसी दरिंदगी की...

Indore MBA Student Murder : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक सिरफिरे प्रेमी ने न केवल अपनी MBA छात्रा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या की बल्कि मौत के बाद भी उसके शव के साथ ऐसी दरिंदगी की जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपी की पहचान पीयूष धामनोदिया के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाथ-पैर बांधकर घोंटा गला

घटना 10 फरवरी की है जब पीयूष अपनी प्रेमिका को शादी के विवाद को सुलझाने के बहाने किराए के कमरे पर ले गया था। आरोपी युवती पर शक करता था और शादी के दबाव से नाराज था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने युवती के मुंह में प्लास्टिक ठूंस दिया और हाथ-पैर बांधकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। 13 फरवरी को जब कमरे से बदबू आने लगी तब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद किया।

कत्ल के बाद मनाया जश्न, शव से की दरिंदगी

पुलिस पूछताछ में जो खुलासे हुए वे किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं हैं। आरोपी ने स्वीकार किया कि हत्या करने के बाद भी उसकी हैवानियत शांत नहीं हुई। आरोपी ने मृतका के बेजान शरीर के साथ शारीरिक संबंध बनाए। हत्या के बाद वह कमरे से भागा नहीं बल्कि लाश के पास बैठकर घंटों शराब पीता रहा। उसने गुस्से में मृतका के पेट पर चाकू से वार भी किया।

बदनामी की साजिश और आत्मा से बात करने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका का मोबाइल छीन लिया और उसके कुछ निजी वीडियो ग्रुप में शेयर कर दिए ताकि उसकी छवि खराब की जा सके। इसके बाद वह महाराष्ट्र भाग गया। पनवेल और मुंबई में फरारी काटते समय वह इंटरनेट और यूट्यूब पर आत्माओं से बात करने के तरीके और तांत्रिक क्रियाएं खोजता रहा। वह कथित तौर पर युवती की आत्मा को वापस बुलाना चाहता था।

जो होना था हो गया – कोई पछतावा नहीं

पुलिस ने आरोपी को 14 फरवरी को मुंबई से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब मीडिया ने उससे सवाल किए तो उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। उसने बेरुखी से कहा, सब भूल जाओ, जो होना था हो गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता था और कॉलेज की फीस भरने के लिए पैसों का दबाव भी बनाता था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!