नौसेना में 34 साल की सर्विस के बाद रिटायर हुआ INS गोमती, इस राज्य की बढ़ाएगा शान

Edited By Updated: 28 May, 2022 08:59 PM

ins gomti retired after 34 years of service in the navy

नौसेना ने 34 साल की सेवा के बाद गोदावरी श्रेणी के निर्देशित-मिसाइल पोत ‘आईएनएस गोमती'' को शनिवार को सेवामुक्त कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन कैक्टस'', ‘पराक्रम'' और ‘रेनबो'' में शामिल रहे पोत को यहां नौसैन्य डॉकयार्ड...

नेशनल डेस्कः नौसेना ने 34 साल की सेवा के बाद गोदावरी श्रेणी के निर्देशित-मिसाइल पोत ‘आईएनएस गोमती' को शनिवार को सेवामुक्त कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘ऑपरेशन कैक्टस', ‘पराक्रम' और ‘रेनबो' में शामिल रहे पोत को यहां नौसैन्य डॉकयार्ड में सूर्यास्त के समय सेवामुक्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया था कि पोत की विरासत को लखनऊ में गोमती नदी के तट पर तैयार किए जा रहे एक खुले संग्रहालय में रखा जाएगा, जहां उसकी कई युद्धक प्रणालियों को सैन्य तथा युद्ध अवशेषों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय नौसेना ने इसके लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। ‘आईएनएस गोमती' का नाम गोमती नदी के नाम पर रखा गया और 16 अप्रैल, 1988 को तत्कालीन रक्षा मंत्री के सी पंत ने मझगांव डॉक लिमिटेड, बंबई में सेवा में शामिल किया था। नौसेना ने कहा कि पोत को 2007-08 में और 2019-20 में प्रतिष्ठित यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!