IPS टीवी रविचंद्रन भारत के नए डिप्टी NSA बने, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को मिला ये जिम्मा

Edited By Updated: 03 Jul, 2024 08:34 AM

ips tv ravichandran appointed as new deputy nsa

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वह तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं और अभी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक के पद पर हैं।

नेशनल डेस्कः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वह तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं और अभी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक के पद पर हैं। 

वहीं, भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (आरएंडएडब्ल्यू) के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है। दोनों अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के दिन से दो साल तक इन पदों पर बने रहेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!