PG के बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेमी से गई थी मिलने... आखिर क्यों ले ली जान?

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 09:08 PM

woman s dead body found in pg s bed box

राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक पीजी के कमरे से बेड बॉक्स में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना 7 अप्रैल को सामने आई थी, जब पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी से...

नेशनल डेस्क : राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक पीजी के कमरे से बेड बॉक्स में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज घटना 7 अप्रैल को सामने आई थी, जब पत्थर मार्केट स्थित एक पीजी से पुलिस को सूचना मिली।

बेड बॉक्स में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 35 वर्षीय महिला का शव डबल बेड के बॉक्स में छिपा हुआ पाया। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर दबाने के निशान और माथे पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।

रिश्ते से शुरू हुआ विवाद, हत्या तक पहुंचा मामला

जांच के दौरान सामने आया कि मृतका का सुरेंद्र उर्फ बॉबी नामक व्यक्ति के साथ संबंध था। घटना वाले दिन दोनों शाम करीब 4:30 बजे पीजी में मिले थे। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने कथित तौर पर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी।

साथियों के साथ मिलकर शव छिपाया

हत्या के बाद सुरेंद्र ने अपने साथियों जोगिंदर और दीपक को मौके पर बुलाया। तीनों ने मिलकर साजिश के तहत महिला के शव को बेड बॉक्स में छिपा दिया, ताकि घटना को छुपाया जा सके और पुलिस को गुमराह किया जा सके। हालांकि, संदिग्ध हालात देखकर पीजी मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूल किया जुर्म

पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल जांच के आधार पर कुछ ही घंटों में मामले की गुत्थी सुलझा ली। सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!