विदेशी Boyfriend का देसी अंदाज़ वायरल, इस अनोखे तरीके से जीता Indian Girlfriend की मां का दिल, बोला- 'आपका पार्सल...'

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 02:59 PM

irish boyfriend says thank you to indian girlfriend s mother in hindi

सोशल मीडिया पर इन दिनों दिवाली से जुड़ा एक बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आयरिश लड़का अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड की मां को दिवाली पर मिले उपहार के लिए धन्यवाद दे रहा है और सबसे खास बात यह है कि वह यह...

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों दिवाली से जुड़ा एक बेहद प्यारा और दिल को छू लेने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आयरिश लड़का अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड की मां को दिवाली पर मिले उपहार के लिए धन्यवाद दे रहा है और सबसे खास बात यह है कि वह यह आभार हिंदी में व्यक्त करने की कोशिश कर रहा है। यह खूबसूरत वीडियो कंटेंट क्रिएटर संस्कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। संस्कृति ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "कुछ पलों को अनुवाद की जरूरत नहीं होती (Some moments need no translation)।"

कैसे हो? आपका पार्सल मिला, शुक्रिया!

वायरल वीडियो की शुरुआत इस पंक्ति से होती है, "मेरा आयरिश बॉयफ्रेंड मेरी भारतीय मां को दिवाली गिफ्ट के लिए हिंदी में धन्यवाद देते हुए।"

वीडियो में संस्कृति का बॉयफ्रेंड डैरेन फोन पर उसकी मां से बात कर रहा है। डैरेन सबसे पहले हिंदी में पूछते हैं, "कैसे हो?" इसके बाद वह थोड़ा अटकते हुए भी बड़े प्यार से कहते हैं, "आपका पार्सल मिला, शुक्रिया।" हिंदी में अपनी बात खत्म करने के बाद डैरेन अंग्रेज़ी में भी अपनी खुशी ज़ाहिर करते हैं और कहते हैं कि उन्हें उपहार बहुत पसंद आया।

 

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ 

डैरेन की इस कोशिश ने सोशल मीडिया यूज़र्स का दिल जीत लिया है। यह वीडियो तेज़ी से सबका ध्यान खींच रहा है। कमेंट सेक्शन में कई लोग लिख रहे हैं कि संस्कृति के बॉयफ्रेंड की कोशिश की तारीफ होनी ही चाहिए। कई यूज़र्स ने इस प्रयास को क्यूट और रिश्तों को जोड़ने वाला बताया है। यह वीडियो दिखाता है कि प्यार और रिश्तों में भाषा या देश की सरहदें कोई मायने नहीं रखतीं बल्कि भावनाएं मायने रखती हैं। बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश का एक भावनात्मक वीडियो वायरल हुआ था जहां पुलिसवालों ने दिवाली पर एक बुजुर्ग महिला से उसके सारे बचे हुए दीये खरीदकर उसे खुशी दी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!