इजरायल ने भारतीयों के लिए आसान किए वीजा नियम

Edited By Updated: 14 Dec, 2017 09:35 PM

israel made easy visa rules for indians

इजरायल ने भारत के लोगों को वहां का भ्रमण करने को प्रोत्साहित करने के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। इजरायल के वाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर वीरवार को कहा कि जो लोग पहले शेनजेन देशों, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया या इजरायल का वीजा....

मुंबई: इजरायल ने भारत के लोगों को वहां का भ्रमण करने को प्रोत्साहित करने के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया को सरल कर दिया है। 

इजरायल के वाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर वीरवार को कहा कि जो लोग पहले शेनजेन देशों, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया या इजरायल का वीजा ले चुके हैं अथवा इन देशों की यात्रा कर चुके है उनके लिए दस्तावेजी प्रक्रिया आसान की गई है। 

इजरायल के पर्यटन मंत्रालय के निदेशक (भारत) हसन मादाह ने कहा, ‘‘इसके लिए हम गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम किए हैं। मैं इजरायल घूमने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए हुए इस बदलाव से खुश हूं।’’ 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!