‘द पैराडाइज’ पर श्रीकांत ओडेला का इमोशनल खुलासा, कहा- 'मैं जो भी हूं...'

Updated: 24 Feb, 2026 01:17 PM

the paradise srikanth odela emotional post for nani birthday 2026

​​​​​​​साउथ सिनेमा के ‘नेचुरल स्टार’ Nani की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ है। अब उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर Srikanth Odela ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सिनेमा के ‘नेचुरल स्टार’ Nani की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ है। अब उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म के डायरेक्टर Srikanth Odela ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म Dasara के बाद यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, और फैंस इसे बड़े धमाके की तरह देख रहे हैं।

'नी इष्टम श्रीकांत'- भरोसे ने बदली ज़िंदगी
श्रीकांत ओडेला ने सेट से एक खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने ‘द पैराडाइज’ के लिए नानी के सिनेमा से जुड़े लगभग हर नियम को तोड़ दिया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने नानी के काम करने का पैटर्न बदला, रिलीज़ डेट की रणनीति बदली और यहां तक कि उनके किरदार की लुक और स्टाइल में भी बड़े बदलाव किए। फिर भी नानी ने हर बार सिर्फ एक ही बात कही- 'ओके रा, नी इष्टम श्रीकांत' (जैसा तुम्हें ठीक लगे श्रीकांत)। श्रीकांत ने लिखा कि उन्हें हर बार इन शब्दों में सिर्फ एक ही बात सुनाई देती थी- 'मुझे तुम पर भरोसा है।” और यही भरोसा उन्हें हर दिन बेहतर करने के लिए मजबूर करता है।

'मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं'
डायरेक्टर ने अपने नोट में भावुक होते हुए कहा कि नानी ने उन्हें तराशा है और आज उनके पास जो भी पहचान है, वह नानी की वजह से है। उन्होंने लिखा, “जब भी मैंने आपके नियम तोड़े, आपने मुझे बनाया आपने मुझ पर जितना भरोसा किया, उतना किसी ने नहीं किया। मैं जिंदगी भर आपका कर्जदार रहूंगा।' इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस को भावुक कर दिया है।

म्यूजिक और ग्लोबल स्केल से बढ़ा प्रोजेक्ट का कद
‘द पैराडाइज’ को एक बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्म का म्यूजिक Anirudh Ravichander दे रहे हैं, जिनकी पावरफुल कम्पोजिशन कहानी को अलग ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है। साउंडट्रैक में जान डालने के लिए अर्जुन चंडी की आवाज को शामिल किया गया है, जिससे फिल्म की इमोशनल डेप्थ और मजबूत होने की उम्मीद है। यह फिल्म SLV Cinemas के बैनर तले बन रही है और 21 अगस्त 2026 को बड़े स्तर पर रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में रिलीज़ करने की योजना है।

क्या हॉलीवुड कनेक्शन भी जुड़ने वाला है?
फिल्म की ग्लोबल पहुंच को देखते हुए मेकर्स कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार Ryan Reynolds से इंटरनेशनल प्रमोशन के लिए संपर्क में हैं। अगर ऐसा होता है तो ‘द पैराडाइज’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो सकती है, जो वर्ल्ड मार्केट को टारगेट कर रही हैं।

सिर्फ फिल्म नहीं, बनने जा रही है एक फेनोमेनन?
अपने विज़नरी डायरेक्टर, मजबूत स्टार कास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ ‘द पैराडाइज’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक कल्चरल फेनोमेनन के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रीकांत ओडेला और नानी की यह जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती है या नहीं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!