Jaydeep Ahlawat father death: मशहूर एक्टर जयदीप अहलावत के पिता का हुआ निधन, शोक में डूबे अभिनेता

Edited By Updated: 14 Jan, 2025 09:15 PM

jaideep ahlawat s father passed away on tuesday

बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता का मंगलवार को निधन हो गया। जैसे ही अभिनेता को इस दुखद खबर का पता चला, उन्होंने तुरंत अपने परिवार के पास रहने के लिए दिल्ली का रुख किया।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता का मंगलवार को निधन हो गया। जैसे ही अभिनेता को इस दुखद खबर का पता चला, उन्होंने तुरंत अपने परिवार के पास रहने के लिए दिल्ली का रुख किया। दिल्ली एयरपोर्ट पर जयदीप को देखा गया, जहां वह फोन पर बात करते हुए काफी दुखी और परेशान नजर आए।
PunjabKesari
जयदीप अहलावत के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर इस कठिन समय में परिवार की गोपनीयता बनाए रखने की अपील की। बयान में कहा गया कि अभिनेता के पिता का दिल्ली में निधन हुआ और इस दौरान परिवार ने मीडिया से निवेदन किया कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। जयदीप और उनका परिवार इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की विनती की है। खबरों के अनुसार एक्टर के पिता दयानंद अहलावत का अंतिम संस्कार हरियाणा में उनके गांव में ही किया जाएगा। 
PunjabKesari
वहीं, अभिनेता जयदीप अहलावत जल्द ही 'पाताल लोक' सीजन 2 में नजर आएंगे, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीजन 2 में वह फिर से इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी के रोल में नजर आएंगे। जयदीप ने हाल ही में इस सीरीज के सीजन 1 की सफलता पर खुशी जाहिर की थी और सीजन 2 की तैयारी के बारे में भी चर्चा की थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!