खेल जगत से बड़ी खुशखबरी: जालंधर का लाल रचेगा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में खेलेंगे सरप्रीत सिंह

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 09:55 PM

jalandhar s son will create history sarpreet singh will play in the fifa world

पंजाबी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। सरप्रीत सिंह पुरुष फीफा वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने वाले सिख और पंजाबी विरासत के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। 27 वर्षीय मिडफील्डर सरप्रीत, फीफा विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ऑकलैंड: पंजाबी समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। सरप्रीत सिंह पुरुष फीफा वर्ल्ड कप टीम में चुने जाने वाले सिख और पंजाबी विरासत के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। 27 वर्षीय मिडफील्डर सरप्रीत, फीफा विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मूल रूप से पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाले सरप्रीत का जन्म और पालन-पोषण न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुआ है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में घुटने की गंभीर चोट को मात देकर कड़ी मेहनत से टीम में वापसी की है।

सरप्रीत सिंह पहले भी इतिहास रच चुके हैं जब उन्होंने मशहूर क्लब 'बायर्न म्यूनिख' के साथ अनुबंध किया था और बुंडेसलीगा (Bundesliga) में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बने थे। उनकी यह सफलता दुनिया भर के युवा एथलीटों के लिए एक प्रेरणा है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़े सपने सच किए जा सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!