झारखंडः कांग्रेस राम मंदिर के शिलान्यास में शामिल रहेगी, पूरे राज्य में दीप प्रज्वलित करेगी

Edited By Updated: 05 Aug, 2020 03:39 AM

jharkhand congress will be involved in the foundation stone of ram temple

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर राम मंदिर के शिलान्यास में राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी बुधवार को समस्त राज्य में जिला कांग्रेस कार्यालयों तथा रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ...

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर राम मंदिर के शिलान्यास में राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी बुधवार को समस्त राज्य में जिला कांग्रेस कार्यालयों तथा रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दीप प्रज्वलित करेगी। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह बात कही। 

उरांव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि जब मंदिर, मस्जिद गिरजाघर सभी धार्मिक संस्थान बंद हैं तो वह यह क्यों कर रही है उन्होंने कहा, ‘‘ राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस पार्टी शामिल रहेगी और पांच अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित पूरे राज्य के जिला कांग्रेस कार्यालय में दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!